Delhi 2500 Registration: दिल्ली की महिलाओं के अकाउंट में आएंगे 2500 रूपये, नोट कर लें डेट

Delhi 2500 Registration: अगर आप भी देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रहती है और महिला है, तो आज की यह खबर आपके लिए है। बता दे कि दिल्ली सरकार की तरफ से महिलाओं के लिए एक नई योजना की शुरुआत की गई है, अब भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली की कमान संभाल ली है, आज दिल्ली को उसकी नई मुख्यमंत्री भी मिल चुकी है।

रेखा गुप्ता बनी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री

रेखा गुप्ता ने बतौर नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शपथ से पहले ही दिल्ली की नई मुख्यमंत्री की तरफ से महिलाओं के लिए एक बड़ा ऐलान किया गया है, आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं कि कब तक महिलाओं के अकाउंट में 2500 रूपये की धनराशि ट्रांसफर की जाएगी। महिलाओं को कैसे इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा, अर्थात किस प्रकार उन्हें इस योजना का बेनिफिट मिलने वाला है।

जल्द महिलाओं को मिलेंगे ढाई हजार रुपए

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि भारतीय जनता पार्टी में चुनाव के दौरान दिल्ली की महिलाओं से कई बड़े वादे किए थे, इस दौरान महिलाओं को हर महीने 2500 रूपये की धनराशि दी जाएगी। यह माना भी किया गया था अब इस वादे को पूरा करने में दिल्ली सरकार की तरफ से जोरों से तैयारी शुरू कर दी गई है। खबरें सामने आ रही है कि होली से पहले ही महिलाओं के खातों में 2500 रूपये की धनराशि ट्रांसफर कर दी जाएगी, इससे महिलाएं भी काफी खुश दिखाई दे रही है।

इस दिन जारी होगी पहली किस्त

रेखा गुप्ता की तरफ से शपथ ग्रहण समारोह के दौरान किया गया और पार्टी को भारी मुद्दों से विजय बनाए जाने पर जनता का आभार व्यक्त किया गया। अब बीजेपी की बारी है कि राजधानी के विकास के साथ-साथ महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने की दिशा में भी तेजी से कार्य करें। खबरें सामने आ रही है कि इस नई योजना की पहली किस्त 8 मार्च तक महिलाओं के खातों में जमा की जा सकती है, केवल पात्र महिलाओं को ही किस्त का लाभ मिलने वाला है।

चुनाव के दौरान किए गए बड़े वायदे

आम आदमी पार्टी की तरफ से भी महिलाओं को 2100 रूपये की राशि दिया जाने का चुनाव के दौरान बड़ा ऐलान किया गया था, परंतु अब दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनी है। बीजेपी की तरफ से 2500 रूपये की धनराशि देने का वादा किया गया था महिलाओं को जल्द ही इसका लाभ भी मिलने वाला है। कुल 70 सीटों पर चुनाव हुआ था, इस दौरान भाजपा 48 सीटों पाने में कामयाब रही और पहली बार से ही शालीमार बाग से चुनी गई रेखा गुप्ता पर पार्टी ने भरोसा जताया और उन्हें मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया।


Join WhatsApp WhatsApp Icon