LPG Price 1 March 2025: आज से नए महीने की शुरुआत हो चुकी है, महीने की शुरुआत में ही कुछ नियमों में बड़ा बदलाव देखने को मिलता है। आज 1 मार्च से ही एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में भी बदलाव किया गया है, हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि नए रेट के अनुसार बजट के दिन मिली राहत आज छीन ली गई है। आज हम आपको इसी से जुड़ी हुई लेटेस्ट अपडेट के बारे में जानकारी देने वाले है।
Table of Contents
एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में हुआ बदलाव
19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आज दिल्ली से कोलकाता तक यह सिलेंडर 6 रूपये महंगा हो गया है, हालांकि कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के मार्च का प्राइस ट्रेंड देखा जाए तो पिछले 5 सालों में 1 मार्च को सबसे कम बढ़ोतरी हुई है। इंडियन ऑयल के पोर्टल पर दी गई जानकारी के अनुसार मार्च में कमर्शियल का दाम सबसे अधिक साल 2023 में बढा था जब एक ही झटके में 352 रुपए तक कीमत बढ़ गई थी।
स्थिर घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमते
बजट के दिन एलपीजी गैस सिलेंडर के रेट में 7 रूपये की छूट दी गई थी, अब इस छूट को समाप्त कर दिया गया है अर्थात एक बार फिर से कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव कर दिया गया। इसके विपरीत, घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों की बात की जाए तो इसमें पिछले कुछ समय से कोई भी बड़ा बदलाव नहीं देखने को मिला है।
जारी की गई नई कीमत
इंडियन ऑयल द्वारा जारी किए गए ताजा रेट के अनुसार दिल्ली में आज 1 मार्च 19 किलो वाले एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 1803 है। मुंबई में बात की जाए, तो एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत अब 1755.50 रूपये हो गई है, अगर आप भी इस प्रकार की खबरों की जानकारी चाहते हैं तो आप हमारे इस पेज को फॉलो कर सकते हैं।