New Rules From March 2025: देश में हर महीने की पहली तारीख से कुछ नए बदलाव लागू किए जाते हैं, आज फरवरी महीने का आखिरी दिन है। कल से मार्च महीने की शुरुआत हो जाएगी, इस दौरान कुछ बड़े नियमों में बदलाव होने वाले हैं, आज की इस खबर में हम आपको उसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं।
1 मार्च से बदल जाएंगे कुछ बड़े नियम
सबसे पहला नियम है, जो यूपीआई से जुड़ा हुआ है 1 मार्च 2025 से यूपीआई सिस्टम में बीमा -ASB सपोर्टेड बाय ब्लॉक अमाउंट नाम की एक नई सुविधा को ऐड कर दिया जाएगा। इसके जरिए, आप लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी होल्डर अपने प्रीमियम पेमेंट के लिए पहले से ही पैसे को ब्लॉक कर पाएंगे। पॉलिसी होल्डर के अप्रूवल के बाद ही उनके अकाउंट से पैसे कटेंगे।
अक्सर हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में भी बदलाव देखने को मिलता है, हालांकि हर महीने ऐसा हो यह भी जरूरी नहीं है।1 मार्च से LPG के दाम बढ़ाए जाएंगे, 1 फरवरी 2025 को 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी की गई थी। इसके विपरीत, घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में पिछले काफी समय से कोई भी बड़ा बदलाव नहीं हुआ। अब देखना होगा कि एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव होता है या नहीं।
सभी इंश्योरेंस कंपनियों को अपने ग्राहकों को 1 मार्च से बीमा SBA की सुविधा ऑफर करनी होगी। इंश्योरेंस कंपनी के पॉलिसी इशू करने के बाद ही पॉलिसी होल्डर के अकाउंट में पैसा बीमा कंपनी को ट्रांसफर होगा। इसका फायदा यह होगा कि ग्राहक को इंश्योरेंस कंपनी के प्रपोजल फॉर्म में इस सुविधा को सेलेक्ट करना होगा।