New Rules From Today: आज से मार्च महीने की शुरुआत हो चुकी है, आज देश भर में कुछ नियमों में बड़ा बदलाव हुआ है। इसमें गैस सिलेंडर से लेकर यूपीआई से जुड़े हुए कई बड़े नियम भी शामिल है। ऑनलाइन पेमेंट से लेकर बैंक से जुड़े कई बड़े नियमों में बड़े बदलाव किया गया है। आज हम आपको ऐसे ही पांच बदलावों के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिसका प्रभाव आम आदमी पर भी दिखाई देने वाला है।
आज 1 मार्च से बदल गए यह बड़े नियम
तेल कंपनियों की तरफ से आज 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि कर दी गई है। जानकारी देते हुए बताया गया की कीमतों में 6 रूपये की वृद्धि की गई है, फरवरी महीने में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 7 रुपए की कटौती की गई थी। इसके विपरीत, घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत स्थिर बनी हुई है।
हवाई ईंधन यानी ATF की कीमत में भी संशोधन किया गया है।इसके बाद 1 मार्च 2025 को ATF प्राइस में 0.23% तक का बदलाव किया गया है।
पंजाब नेशनल बैंक की ओर से भी सभी खाता धारकों के लिए केवाईसी जरूरी कर दी गई है, अगर कोई भी ग्राहक केवाईसी नहीं करवाता है तो उसका अकाउंट तुरंत प्रभाव से बंद कर दिया जाएगा। अगर आपका अकाउंट एक्टिव नहीं होगा, तो आप उसे किसी प्रकार का कोई भी ट्रांजैक्शन नहीं कर पाएंगे।
म्युचुअल फंड और डीमैट खाता धारकों के लिए भी नियम में बदलाव कर दिया गया है। एक अकाउंट के साथ ज्यादा से ज्यादा 10 नॉमिनी को ऐड किया जा सकता है, इससे पहले नॉमिनी जोड़ने की संख्या कम और सीमित हुआ करती थी।